Latest News

BREAKING NEWS: धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के जमरगीडी में बिरहोर युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, मौत के कारणों पर रहस्य बरकरार…पढ़िए खबर।

धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम जमरगीडी में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान धरम बिरहोर (लगभग 26-27 वर्ष), पिता इजोर साय बिरहोर, निवासी जमरगीडी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।।

Aslam Khan

मेरा नाम असलम खान है, मैं MaandPravah.com का संपादक हूँ। इस पोर्टल पर आप छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button