BlogLatest News

🚨BREAKING NEWS🚨 | 📢🎯रायगढ़ पुलिस का 48 घंटे का महाअभियान….. 🔥🎯214 से फरार वारंटी गिरफ्तार, 22 साल बाद दबोचा गया 2004 का आरोपी!देखिए वीडियो….🔥📢🔥🔴

🎯एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “अपराध कर कोई नहीं बचेगा”!

रायगढ़ | 6 फरवरी 2026
जिले में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करते हुए रायगढ़ पुलिस ने इतिहास रच दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए 48 घंटे के महाअभियान में पुलिस ने जिलेभर से 214 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया।यहां देखें वीडियो….. 👇👇

एसएसपी का पदभार संभालते ही अवैध शराब, जुआ–सट्टा, देह व्यापार और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए यह अभियान एक साथ जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में चलाया गया। पुलिस टीमों ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर वर्षों से फरारी काट रहे आरोपियों को कानून के शिकंजे में लिया।

🚨 राज्य से बाहर तक पीछा, फरारी पर फुल स्टॉप...

अभियान की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पुलिस टीमों ने प्रदेश के अन्य जिलों और राज्य के बाहर तक जाकर फरार वारंटियों की तलाश की। लंबे समय से कानून से बचते घूम रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया। यहां देखें वीडियो…. 👇👇

🏆 तमनार पुलिस रही अव्वल….

इस महाअभियान में तमनार थाना ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए
➡️ 26 स्थायी वारंट
➡️ 2 गिरफ्तारी वारंट
तामील कर जिले में पहला स्थान हासिल किया।

22 साल बाद गिरफ्त — 2004 का फरार आरोपी धराया….

अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि रही वर्ष 2004 के मारपीट एवं चोरी प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी
साधुराम राठिया पिता जगन्नाथ राठिया, निवासी टांगरघाट (थाना तमनार) की गिरफ्तारी।
आरोपी पंजाब में छिपकर रह रहा था, गांव लौटने की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उसे 22 साल बाद गिरफ्तार कर लिया।

👮‍♂️ अभियान आगे भी रहेगा जारी….

एसएसपी शशि मोहन सिंह एवं एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि
➡️ फरार आरोपियों
➡️ फरार वारंटियों
के खिलाफ आगे भी इसी तरह सघन और कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

🗣️ एसएसपी का दो टूक संदेश…..

“कोई भी आरोपी या वारंटी अपराध कर छिप नहीं सकता। रायगढ़ पुलिस फरार अपराधियों के खिलाफ आगे भी कठोर अभियान चलाती रहेगी।”

📊 थाना/चौकीवार तामील का ब्यौरा

तमनार – 26 स्थायी, 2 गिरफ्तारी

लैलूंगा – 15 स्थायी, 12 गिरफ्तारी

कोतवाली – 11 स्थायी, 6 गिरफ्तारी

चक्रधरनगर – 10 स्थायी, 14 गिरफ्तारी

खरसिया – 10 स्थायी, 7 गिरफ्तारी

पुसौर – 8 स्थायी, 11 गिरफ्तारी

पूंजीपथरा – 5 स्थायी, 11 गिरफ्तारी

छाल – 4 स्थायी, 11 गिरफ्तारी

कोतरारोड – 4 स्थायी, 3 गिरफ्तारी

भूपदेवपुर – 4 स्थायी, 2 गिरफ्तारी

जूटमिल – 2 स्थायी, 14 गिरफ्तारी

कापू – 4 स्थायी

धरमजयगढ़ – 1 स्थायी

घरघोड़ा – 3 स्थायी

चौकी रैरूमाखुर्द – 2 स्थायी, 3 गिरफ्तारी

चौकी खरसिया – 4 स्थायी, 6 गिरफ्तारी।।

Aslam Khan

मेरा नाम असलम खान है, मैं MaandPravah.com का संपादक हूँ। इस पोर्टल पर आप छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button