Latest News

🔴📢🔥🔥BIG POLITICAL NEWS:🔥🔥मनरेगा पर केंद्र की चोट के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा एलान..‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ की कमान रायगढ़ के हर ब्लॉक में सौंपी गई…. 🔥🔥किसको,किसको मिली जिम्मेदारी पढ़िए खबर।🔥🔥📢🔴


रायगढ़ | 29 जनवरी
मनरेगा योजना को कमजोर करने के केंद्र सरकार के प्रयासों के विरुद्ध कांग्रेस ने रायगढ़ जिले में बड़ा संगठनात्मक कदम उठाया है। मनरेगा बचाओ संग्राम को जमीनी स्तर पर धार देने के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज एवं मनरेगा बचाओ प्रदेश समन्वयक, पूर्व मंत्री माननीय उमेश पटेल के स्पष्ट दिशानिर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (शहर) अध्यक्ष माननीय श्री शाखा यादव के आदेशानुसार जिले के सभी ब्लॉकों में समन्वयकों की नियुक्ति की गई है।

इस क्रम में—
🔹 चक्रधरनगर–जूटमिल ब्लॉक : चंद्रशेखर चौधरी
🔹 मध्य ब्लॉक (रायगढ़ शहर) : रवि पाण्डेय
🔹 पूर्वांचल ब्लॉक : वसीम खान
🔹 रायगढ़ पश्चिम ब्लॉक : रामलाल पटेल
को मनरेगा बचाओ संग्राम का ब्लॉक समन्वयक नियुक्त किया गया है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने सभी नवनियुक्त समन्वयकों को दायित्व सौंपते हुए कहा कि मनरेगा गरीब, मजदूर और किसान की जीवनरेखा है, जिसे समाप्त करने या कमजोर करने की किसी भी साजिश को कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने निर्देश दिए कि केंद्र सरकार द्वारा लाई गई नई व्यवस्था की खामियों को जन-जन तक पहुंचाने, जन चौपाल, आंदोलनात्मक कार्यक्रमों एवं प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर होने वाले आयोजनों में किसानों, मजदूरों और बेरोजगारों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

कांग्रेस नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि मनरेगा की बहाली और मजबूती तक यह संघर्ष जारी रहेगा और रायगढ़ जिले से यह आंदोलन पूरे प्रदेश में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा।


Aslam Khan

मेरा नाम असलम खान है, मैं MaandPravah.com का संपादक हूँ। इस पोर्टल पर आप छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button