Latest News

धरमजयगढ़ के जनपद सभाकक्ष में किया गया कृषक उन्नति योजना का आयोजन

धरमजयगढ़ । कृषक उन्नति योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 12 मार्च को प्रदेश के किसानों को आदान सहायता राशि का वितरण एवं हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद किया। वर्चुअल संवाद कार्यक्रम धरमजयगढ़ के जनपद के सभागृह में दोपहर 12 बजे से आयोजित हुआ.इस दौरान धरमजयगढ़ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी हरिश्चंद्र राठिया,प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष टीकाराम पटेल,मंडल अध्यक्ष गोकुल नारायण यादव पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महेश चैनानी,भाजपा नेता रामनाथ बैगा,युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शशि पटेल मीडिया प्रभारी भरत साहू,महिला उपाध्यक्ष वीणा विश्वास सहित सैकड़ों किसान कार्यक्रम में शामिल हुए

.इस दौरान
आपको बता दें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंगलवार को छत्तीसगढ़ के किसानों के खाते में धान की अंतर राशि ट्रांसफर कर दी है। राज्य के लगभग 24 लाख 75 हजार किसानों को 13 हजार 320 करोड़ रुपये की आदान सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई है।

इस दौरान मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल समेत भाजपा नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही केन्द्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए।

Aslam Khan

मेरा नाम असलम खान है, मैं MaandPravah.com का संपादक हूँ। इस पोर्टल पर आप छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button