Latest News

🚨LATEST POLITICAL NEWS:🚨🎯“अब उद्योगों का घेराव तय!”कलेक्ट्रेट के बाद फैक्ट्रियों पर चढ़ाई, युवा कांग्रेस-एनएसयूआई का बिगुल…पढ़िए खबर।🎯📢📢🔴


🔥08 अप्रैल को सिंघल प्लांट बनेगा आंदोलन का रणक्षेत्र…
🔥प्रशासन को चेतावनी—अब नहीं रुकेगा जनसैलाब

रायगढ़। जिले में औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ सुलग रहा आक्रोश अब खुलकर सड़कों पर उतरने जा रहा है। कलेक्ट्रेट घेराव के बाद अब युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने सीधे उद्योगों को निशाने पर लेते हुए बड़े जनआंदोलन का ऐलान कर दिया है।

जिला युवा कांग्रेस (ग्रामीण) अध्यक्ष उस्मान बेग और जिला एनएसयूआई अध्यक्ष आरिफ हुसैन के नेतृत्व में 08 अप्रैल को ग्राम तराईमाल स्थित सिंघल एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड प्लांट का घेराव किया जाएगा। इसे आंदोलन का पहला और निर्णायक चरण बताया जा रहा है।

इससे पहले संगठन के जिला कार्यालय में हुई अहम बैठक में कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में उद्योगों के खिलाफ मोर्चा खोलने का निर्णय लिया। बैठक में बेरोजगारी, श्रमिक शोषण, प्रदूषण और उद्योगों की मनमानी पर जमकर नाराजगी जताई गई।

“अब सीधी लड़ाई उद्योगों से”
नेताओं ने साफ कहा कि जिले के उद्योगों पर लंबे समय से गंभीर आरोप लगते रहे हैं—स्थानीय युवाओं को रोजगार से वंचित करना, श्रमिकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाना। इसके बावजूद प्रशासन की चुप्पी ने लोगों का गुस्सा और भड़का दिया है।

आंदोलन को लेकर प्रशासन को भी सख्त संदेश दिया गया है। रायगढ़ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर साफ कर दिया गया है कि अब विरोध केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जमीन पर दिखाई देगा।

“08 अप्रैल सिर्फ शुरुआत है”
युवा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सिंघल प्लांट के घेराव के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो जिले के सभी विवादित और प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों को एक-एक कर घेरा जाएगा।

इस आंदोलन में बड़ी संख्या में युवा, श्रमिक, किसान और आम जनता के जुटने की संभावना है, जिससे प्रशासन और उद्योग प्रबंधन पर दबाव बढ़ना तय माना जा रहा है।

जनता बनाम उद्योग?
अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस बढ़ते जनआक्रोश को संभाल पाएगा या फिर आने वाले दिनों में रायगढ़ में आंदोलन और उग्र रूप लेगा।!


Aslam Khan

मेरा नाम असलम खान है, मैं MaandPravah.com का संपादक हूँ। इस पोर्टल पर आप छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button