Latest News

🚨BIG NEWS:🚨 🎯धरमजयगढ़: 🔥📢🔥🎯स्कूल टाइम में सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही बना जानलेवा खतरा! #🎯बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़, आखिर कब जागेगा प्रशासन?क्या किसी बड़े हादसे का है इतंजार!! पढ़िए खबर।🎯🔥📢🔥🔴

✍️धरमजयगढ़/रायगढ़ मांड प्रवाह न्यूज।
नगर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर और चिंताजनक स्थिति लगातार बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार प्रशासन इस मसले पर आंखें मूंदे बैठा है।

पीएम श्री सेजेस स्कूल धरमजयगढ़ पत्थलगांव मुख्य मार्ग की ओर जाने वाली बायपास सड़क के किनारे स्थित है, जहां नगर सहित आसपास की ग्राम पंचायतों से सैकड़ों बच्चे रोजाना पढ़ने आते-जाते हैं। यहां देखें वीडियो…..👇👇

स्कूल खुलने और छुट्टी के समय इस सड़क पर भारी भीड़ रहती है। इसी दौरान ओवरलोडेड ट्रक, ट्रेलर और अन्य भारी वाहनों की बेरोक-टोक आवाजाही किसी भी समय बड़ी दुर्घटना को दावत दे सकती है। स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों में इसको लेकर गहरा आक्रोश और भय व्याप्त है।

सबसे हैरानी की बात यह है कि यह समस्या नई नहीं है। कई बार विभिन्न समाजसेवी संगठनों द्वारा एसडीएम और पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर स्कूल समय में भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यहां देखें वीडियो……👇👇

👉स्थानीय लोगों का साफ कहना है कि…

“अगर प्रशासन समय रहते नहीं जागा, तो किसी बड़ी अनहोनी की पूरी आशंका है।”

प्रशासन से मांग की जा रही है कि स्कूल खुलने और छुट्टी के समय इस मार्ग पर बैरिकेट्स लगाकर भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित की जाए, ताकि मासूम बच्चों की जान सुरक्षित रह सके।

👉अब बड़ा सवाल यह है—
क्या प्रशासन किसी हादसे के बाद ही हरकत में आएगा, या समय रहते बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देगा?

Aslam Khan

मेरा नाम असलम खान है, मैं MaandPravah.com का संपादक हूँ। इस पोर्टल पर आप छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button