Latest News

🔴👉🎯BIG BREAKING NEWS:🔥📢🔥🎯हाईवे पर डीज़ल चोरों का खेल बेनकाब!🎯पुलिस को देखते ही भागी स्कॉर्पियो पलटी, डीज़ल–औजार–फर्जी नंबर प्लेट बरामद…पढ़िए खबर।🎯🔥📢🔥🔴

रायगढ़ | 03 फरवरी 2026
एनएच-49 पर तड़के डीज़ल चोरी के एक बड़े नेटवर्क का सुराग उस वक्त मिला जब पुलिस को देखकर भाग रही एक संदिग्ध स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जबकि वाहन से डीज़ल, चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार, फर्जी नंबर प्लेट और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी और एसडीओपी खरसिया प्रभात कुमार पटेल के निर्देश पर हाईवे और अंदरूनी इलाकों में रात्रि गश्त तेज की गई थी। इसी दौरान भोर में खरसिया से रायगढ़ की ओर तेज रफ्तार से जा रही सफेद स्कॉर्पियो पुलिस को देखते ही भागने लगी। सूचना मिलते ही थानों को अलर्ट किया गया, लेकिन अमलीभौना स्थित HP पेट्रोल पंप के सामने चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया।

🔍 तलाशी में मिले अहम सबूत

गाड़ी की तलाशी में
➡️ 10 लीटर डीज़ल से भरी प्लास्टिक जरीकेन
➡️ करीब 2 मीटर लंबी प्लास्टिक पाइप
➡️ लोहे का सब्बल
➡️ फर्जी नंबर प्लेट (CG-12-BT-6416)
➡️ बिना सिम के दो मोबाइल फोन
➡️ स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG-04-BT-0664

मौके पर पहुंची जूटमिल पुलिस ने वाहन को धारा 106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत जब्त कर लिया है। पुलिस को आशंका है कि यह मामला संगठित डीज़ल चोरी गैंग से जुड़ा हुआ है। वाहन मालिक और फरार चालक की पतासाजी की जा रही है।

🔴 हाईवे पर डीज़ल चोरी के बढ़ते मामलों के बीच इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की अगली कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।


Aslam Khan

मेरा नाम असलम खान है, मैं MaandPravah.com का संपादक हूँ। इस पोर्टल पर आप छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button