🚨BIG ACCIDENT NEWS:🚨🎯📢 खम्हार चौक फिर बना हादसों का केंद्र! तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक गंभीर हालत में रेफर….पढ़िए खबर।देखें हादसे का लाइव वीडियो।🎯📢🔥📢🔥📢🔥

🚨 ब्रेकिंग न्यूज | धरमजयगढ़ 🚨
खम्हार चौक फिर बना हादसों का केंद्र! तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक गंभीर
धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत खम्हार स्थित खम्हार चौक पर मंगलवार सुबह करीब 7 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम बिहामाटी के तीन युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर चौक स्थित होटल की ओर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
तीनों घायलों को गंभीर हालत में धरमजयगढ़ रेफर
स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए धरमजयगढ़ रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। यहां देखें हादसे का लाइव वीडियो…. 👇👇
👉पहले भी हो चुके हैं यहां कई हादसे…
खम्हार चौक पहले भी कई सड़क दुर्घटनाओं का गवाह बन चुका है। कुछ महीने पहले इसी स्थान पर एक दर्दनाक हादसे में कार चला रही एक युवती की कथित लापरवाही के कारण गंभीर दुर्घटना हुई थी। वहीं इससे पूर्व एक ग्राम सचिव की मौत भी मोटरसाइकल एक्सीडेंट में हो चुकी है।लगातार हो रही दुर्घटनाओं से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खम्हार चौक पर स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक, हाई-मास्ट लाइट और अन्य सड़क सुरक्षा उपाय तत्काल लगाए जाएं, संबंधित विभाग को इस पर गंभीरता दिखाते हुए आवश्यक कदम उठाने की नितांत आवश्यकता है,ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।




