🔴📢🎯🇮🇳LATEST NEWS:🇮🇳प्रेस क्लब धरमजयगढ़ ने जयस्तंभ चौक में किया ध्वजारोहण…..@देश में अखंडता ,एकता और संविधान की सुरक्षा का लिया संकल्प।🎯🇮🇳📢🔴💥💥💥💥💥💥

धरमजयगढ़ | मांड प्रवाह न्यूज
76वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्रेस क्लब धरमजयगढ़ द्वारा नगर के जयस्तंभ चौक में गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के उल्लास से ओत-प्रोत हो गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने भारतीय संविधान की महत्ता, लोकतंत्र की मजबूती तथा स्वतंत्र और जिम्मेदार पत्रकारिता की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें न केवल हमारे संवैधानिक अधिकारों बल्कि कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है। पत्रकार समाज का दर्पण होता है और निष्पक्ष, निर्भीक व सत्यनिष्ठ पत्रकारिता ही लोकतंत्र की सशक्त नींव है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पत्रकारों एवं नागरिकों ने देश की एकता, अखंडता और संविधान की रक्षा के लिए संकल्प लिया। संपूर्ण कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।।




