💢🪔LATEST NEWS:🪔 छत्तीसगढ़ प्रदेश और सरगुजा शौंडिक समाज द्वारा अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मृतकों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि…🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔💢

छत्तीसगढ़ / अंबिकापुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश और सरगुजा शौंडिक समाज के द्वारा अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृत आत्माओं की शांति के लिए भावपूर्ण श्रद्धांजलि का कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश सुंडी समाज के अध्यक्ष, संयोजक और सलाहकार सहित समाज के सभी लोगों के द्वारा एक पत्र के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।

वहीं दूसरी तरफ सरगुजा जिले के अंबिकापुर में घड़ी चौक पर समाज के भारी संख्या में लोग जमा होकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किए। सर्व विदित है कि अहमदाबाद से इंग्लैंड जाने वाली एयर इंडिया के विमान में 241 पैसेंजर तथा मेडिकल स्टूडेंट सहित स्थानीय लोगों की अब तक 265 लोगों के मृत्यु हो गई है, जो की बहुत ही दुखद है ।

सुंडी समाज के द्वारा मृत आत्माओं की शांति के लिए सर्वप्रथम 2 मिनट का मौन धारण किया गया और इसके बाद दीपक और मोमबत्ती जलाकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।

समाज के द्वारा उन परिवारों के लिए भी ईश्वर से प्रार्थना किया गया कि दुख के इस घड़ी में उन्हें सहन करने की क्षमता दे और मृतक आत्माओं के लिए यह प्रार्थना किया गया कि ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान प्रदान करें । इस अवसर पर संरक्षक ,संयोजक अध्यक्ष ,महिला समिति ,युवा समिति तथा समाज के भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए।




