Latest News
धरमजयगढ़, रायगढ़ मुख्य मार्ग पर हुआ भयानक बाइक हादसा… तेज स्पीड मोटरसाइकल चालक खाई में जा गिरा..पढ़िए खबर।

धरमजयगढ़ मांड प्रवाह न्यूज:-धरमजयगढ़ से रायगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित सरिया नाला मोड़ में एक तेज रफ्तार बाइक चालक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

वहीं इस हादसे के बाद बुरी तरह लहूलुहान जख्मी बाइक चालक को एंबुलेंस की सहायता से उपचार हेतु स्थानीय सिविल अस्पताल लाया गया।जहां डॉक्टरों द्वारा उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बता दें बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल शख्स का नाम विनोद झरिया है,जो की धरमजयगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम जबगा का निवासी होना बताया जा रहा है।जानकारी मुताबिक रायगढ़ से धरमजयगढ़ लौटते समय बाइक चालक दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।।
