💢🌳🐘🌳LATEST NEWS:🌳🌳🐘🌳🌳 धरमजयगढ़ काष्ठागार में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस. हुए विविध कार्यक्रम…किया गया वृक्षारोपण। .”पर्यावरण संरक्षण” हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी:डीएफओ जितेंद्र कुमार उपाध्याय।🌳🐘🌳🌳🐘🌳🌳

धरमजयगढ़ 5 जून मांड प्रवाह News….
आज दिनांक 05.06.2025 को धरमजयगढ़ वनमंडल अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस का कार्यकम काष्ठागार धरमजयगढ में रखा गया। सर्वप्रथम कार्यकम की शुरुआत जन प्रतिनिधियों एवं वनमंडल धरमजयगढ़ के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना से की गई है।

तत्पश्चात काष्ठागार प्रांगण में नीम, गुलमोहर आदि प्रजाति के पौधों का रोपण करते हुये एक पेड़ मॉ के नाम अभियान की शुरुआत किया गया है।

रोपण पश्चात पर्यावरण संरक्षण के संबंध में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं वनमंडलाधिकारी धरमजयगढ़ जितेन्द्र कुमार उपाध्याय के द्वारा पर्यावरण एवं वन्यजीवों की संरक्षण के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये। यहां देखें वीडियो….. 👇👇
वनमंडलाधिकारी धरमजयगढ़ ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। वर्तमान समय में सभी को अपने-अपने स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के लिये प्रयास की जरुरत है, साथ ही उन्होने प्लास्टिक जो एक गंभीर प्रदूषण के रुप में उभर कर हमारे सामने आ रही है, उसको भी धीरे-धीरे अपने दिनचर्या की क्रियाकलपों में कम से कम उपयोग करने की बात कही गई। यहां देखें वीडियो….👇👇
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण एवं वन्यप्राणियों की संरक्षण के संबंध में विभिन्न चलचित्रों की माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों एवं अन्य लोगो को दिखाकर जागरुक किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में श्रीमती लीनव राठिया (अध्यक्ष, ज.पं. धरमजयगढ़), शिशुपाल गुप्ता (उपाध्यक्ष, ज.पं. धरमजयगढ़), अनिल सरकार (अध्यक्ष नगर पंचायत धरमजयगढ़), भरत लाल साहू, टीकाराम पटेल एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा जितेन्द्र कुमार उपाध्याय, वनमंडलाधिकारी धरमजयगढ़, बालगोविंद साहू, उप वनमंडलाधिकारी धरमजयगढ़, रामजी गोड, वनक्षेत्रपाल,टी पी डनसेना डिप्टी रेंजर्स, बिट गार्ड एवं अन्य विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुये कार्यक्रम को सफल बनाया गया।।




