
धरमजयगढ़। लोक सभा चुनाव का बिगुल फूंक चुका है। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लिए 7 मई को मतदान होना है। भारतीय जनता पार्टी ने रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार भी घोषित कर दिया है। धरमजयगढ़ विधानसभा के घरघोड़ा मंडल निवासी राधेश्याम राठिया को टिकट मिला है। जिन्हें प्रचंड मतों से जीत दिलाने भाजपा कार्यकर्ता जुट गया है। धरमजयगढ़ महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने भी जीत में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए बैठक की। जिसमें महतारी वंदन से लेकर मोदी सरकार की एक एक योजनाओं को लेकर माताओं बहनों के साथ साथ प्रत्येक मतदाताओं तक जाने की बात कही। बैठक में महिला मोर्चा एवं भाजपा के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।