Latest News

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर लौटे CM साय,जल्द होगा मंत्रियों को विभागों का आबंटन,जानिए किसे मिल सकता है, कौन सा विभाग….

छत्तीसगढ़ टुडे 24 न्यूज़ रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर लौट आये है। वह शनिवार को दिल्ली के प्रवास पर थे। यहाँ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की और उन्हें नए मंत्रीमंडल की जानकारी दी। इस दौरान उनके साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद थे।

तीनों ही नेताओं ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ से भी सौजन्य भेंट की थी। संभावना जताई जा रही है कि सीएम साय एक दो दिन के भीतर सभी 9 मंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों के बीच विभागों का आबंटन कर सकते है। गौरतलब है कि शुक्रवार को नौ विधायकों ने राजभवन में मंत्रीपद की शपथ ली थी।सीएम और दोनों डिप्टी सीएम की केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात के बाद ये माना जा रहा है कि जल्द ही विभाग दे दिए जाएंगे।चर्चा है कि मुख्यमंत्री साय वित्त और सामान्य प्रशासन विभाग अपने पास रख सकते हैं। राज्य में पिछले 20 सालों से यह विभाग मुख्यमंत्री के पास ही रहा है। इसके साथ जनसंपर्क, खनिज और ऊर्जा विभाग भी अपने पास रख सकते हैं।

1) अरुण साव- गृह, जेल विधि विधायी या

2-)विजय शर्मा- धर्मस्व, संस्कृति, पर्यटन,आवास और पर्यावरण जैसे विभाग

3)लखन लाल देवांगन – नगरीय प्रशासन विभाग, ग्रामोद्योग

4)श्याम बिहारी जायसवाल- कृषि, पशुपालन और जल संसाधन

5)लक्ष्मी राजवाड़े- महिला बाल विकास और समाज कल्याण विभाग

6)ओपी चौधरी – लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण

7)टंकराम वर्मा- स्कूल शिक्षा और पीएचई

8)बृजमोहन अग्रवाल- PWD, राजस्व और आबकारी, संसदीय कार्य

8)केदार कश्यप- वन, आदिम जाति कल्याण विभाग 

9)रामविचार नेताम – वाणिज्य और उद्योग, श्रम,पंचायत, ग्रामीण विकास विभाग

10)दयालदास बघेल – खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग

Aslam Khan

मेरा नाम असलम खान है, मैं MaandPravah.com का संपादक हूँ। इस पोर्टल पर आप छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button