Latest News

🚨LATEST BIG NEWS 🚨📢 शासकीय संत गहिरा गुरु रामेश्वर महाविद्यालय लैलूंगा में गूंजा सम्मान: लैलूंगा की बेटी उम्मे सलमा को मिला ‘स्व. रामभतेरी अग्रवाल प्रतिभावान छात्रा पुरस्कार’!🎯🚨📢🔴

रायगढ़। वार्षिक उत्सव के अवसर पर शासकीय संत गहिरा गुरु रामेश्वर महाविद्यालय लैलूंगा में गर्व और उल्लास का माहौल देखने को मिला, जब बी.एससी. तृतीय वर्ष की मेधावी छात्रा उम्मे सलमा को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए प्रतिष्ठित ‘स्व. रामभतेरी अग्रवाल प्रतिभावान छात्रा पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

👉शानदार शैक्षणिक प्रदर्शन…

उम्मे सलमा (सुपुत्री श्री खलील अंसारी) ने सत्र 2025-26 की परीक्षा में 1800 में से 1347 अंक (74.83%) अर्जित कर स्नातक के तीनों संकायों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने न केवल महाविद्यालय, बल्कि पूरे लैलूंगा क्षेत्र को गौरवान्वित किया।

👉महिला सशक्तिकरण को समर्पित सम्मान…

यह पुरस्कार समाजसेवी एवं भाजपा उपाध्यक्ष उमेश अग्रवाल द्वारा अपनी पूज्य माताजी की स्मृति में प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। इसका उद्देश्य ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की भावना को सशक्त बनाना और उच्च शिक्षा में बेटियों की भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।
उम्मे सलमा को सम्मान स्वरूप:
स्मृति चिन्ह (मोमेंटो)
प्रशस्ति पत्र
प्रोत्साहन राशि
प्रदान की गई।

👉दिग्गजों की उपस्थिति में सम्मान…

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रा को बधाई देते हुए कहा,

“कठोर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। उम्मे सलमा ने अपनी मेहनत से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।”

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि….
समारोह में अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
कपिल सिंघानिया (अध्यक्ष, नगर पंचायत लैलूंगा)
मनोज अग्रवाल (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत लैलूंगा)
कृष्णा जायसवाल (उपाध्यक्ष, नगर पंचायत लैलूंगा)
रीना भगत एवं स्नेह लता सिदार (जिला मंत्री, भाजपा रायगढ़)
सहित महाविद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


👉क्षेत्र में हर्ष का माहौल…

उम्मे सलमा की इस सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकों एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभाशाली बेटियां समाज के लिए प्रेरणा स्रोत होती हैं।
कार्यक्रम का समापन महाविद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।।

Aslam Khan

मेरा नाम असलम खान है, मैं MaandPravah.com का संपादक हूँ। इस पोर्टल पर आप छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button