Latest News

🚨BIG CRIME NEWS:🚨🎯 इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी: APK फाइल भेजकर युवती का मोबाइल हैक, निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे ₹13 हजार — बिहार से साइबर अपराधी गिरफ्तार…देखिए वीडियो 📢🔥📢🔥🎯🔥🎯

रायगढ़। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती को प्रेमजाल में फंसाने, APK फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस हासिल करने और अंतरंग फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले साइबर अपराधी को रायगढ़ साइबर पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने युवती से ₹13 हजार ऐंठने के बाद भी ब्लैकमेलिंग जारी रखी थी। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। यहां देखें वीडियो…..👇👇

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। लैलूंगा थाना क्षेत्र की 23 वर्षीय युवती ने 12 जून 2026 को साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। युवती के अनुसार करीब छह वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान एक युवक से हुई थी, जिसने अपना नाम अविनाश उर्फ राजा और निवासी मुजफ्फरपुर बताया था।

बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने युवती का विश्वास जीतकर उसकी निजी फोटो और वीडियो हासिल कर लिए। इसके बाद उसने युवती को एक APK फाइल डाउनलोड करने के लिए भेजी। युवती द्वारा फाइल डाउनलोड करने और एक्सेस कोड साझा करने के बाद आरोपी ने उसके मोबाइल की निजी जानकारी, फोटो, वीडियो और कॉन्टैक्ट लिस्ट हासिल कर ली।

इसके बाद आरोपी ने निजी फोटो-वीडियो सोशल मीडिया और परिजनों को भेजकर बदनाम करने की धमकी देते हुए पैसों की मांग शुरू कर दी। डर के कारण युवती ने आरोपी के पेटीएम खाते में ₹3 हजार, ₹5 हजार और ₹5 हजार—कुल ₹13 हजार ट्रांसफर किए। इसके बावजूद आरोपी की ब्लैकमेलिंग जारी रही और उसने युवती के परिजनों से संपर्क कर उसे बदनाम करने का प्रयास किया।

शिकायत पर साइबर थाने में अपराध क्रमांक 10/2026 के तहत धारा 308(2), 351(3) BNS एवं धारा 66(D) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व में तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपी के आईपी एड्रेस सहित अन्य डिजिटल साक्ष्य जुटाए गए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम बिहार रवाना हुई और मुजफ्फरपुर के बेला थाना क्षेत्र से आरोपी अविनाश चौधरी (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए युवती से ₹13 हजार लेने की बात कबूल की। पुलिस के अनुसार आरोपी ने यूट्यूब से हैकिंग के तरीके सीखकर इस अपराध को अंजाम दिया था।

आरोपी अविनाश चौधरी पिता रमेश चौधरी, उम्र 20 वर्ष, वर्तमान पता बर चौक, बेला, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार), स्थायी पता जाफराबाद, खजहाचक उर्फ सहदेपुर, थाना लालगंज, जिला वैशाली (बिहार) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह की अपील

“सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से मित्रता, निजी फोटो-वीडियो साझा करना और किसी के कहने पर APK फाइल डाउनलोड करना गंभीर साइबर खतरा है। ऐसे मामलों में घबराकर पैसे न भेजें, बल्कि तत्काल पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें। रायगढ़ पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ देश के किसी भी राज्य में जाकर सख्त कार्रवाई करेगी।”

पुलिस टीम की भूमिका: एसएसपी शशि मोहन सिंह, एएसपी अनिल सोनी एवं डीएसपी साइबर उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक, एएसआई नंद कुमार सारथी, आरक्षक महेश पंडा, पुष्पेन्द्र जाटवर एवं संतराम कैवर्त की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

साइबर सुरक्षा मंत्र: अनजान लोगों से ऑनलाइन दोस्ती में सावधानी बरतें, APK फाइल या संदिग्ध लिंक डाउनलोड न करें और निजी फोटो-वीडियो साझा न करें। ब्लैकमेलिंग होने पर पैसे न भेजें—तुरंत 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत करें।।

Aslam Khan

मेरा नाम असलम खान है, मैं MaandPravah.com का संपादक हूँ। इस पोर्टल पर आप छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button